नीलाम्बरा का जुलाई अंक डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित लिंक को क्लिक कीजिएगा - डॉ. कविता भट्ट 'शैलपुत्री'
नीलाम्बरा का जुलाई अंक डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित लिंक को क्लिक कीजिएगा - डॉ. कविता भट्ट 'शैलपुत्री'
नमन/ डॉ. कनक लता
तू ज्ञान का वरदान दे, माँ ज्ञानदा,
माँ भारती
माँ सरस्वती…
धुन तेरी वीणा की बजे, हो हृदय में
तेरा ही वास,
स्वर तेरे गूंजे मेरे स्वर, जीवन बने तुझसे
उजास
करूँ वंदना, करूँ प्रार्थना, अभ्यर्थना, करूँ स्तुति
माँ सरस्वती..
मिट जाएँ सब मन के विकार, जो हो श्वास
में तेरा निवास
अन्तःकरण हो दीप्तिमान, कर ज्ञान
ज्योति का प्रकाश
सब कुछ मेरा तेरी सर्जना, गाऊँ तेरी ही
अनुश्रुति
माँ सरस्वती….
हो आत्म बोध हो, मन प्रबल,
चैतन्य मन में तेरा वास
आनंद हो या वेदना, अवलंब तू,
तेरी ही आस
दृष्टि तू मेरी दिव्य कर, माँ दूर कर सब
विकृति
माँ सरस्वती…
-0-