अन्नू मैंदोला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अन्नू मैंदोला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 जून 2023

458-स्कूल जाते बच्चे

 अन्नू मैंदोला (उत्तराखण्ड)

 


स्कूल जाते बच्चे

चले जाते हैं

अनजाने ही

सीधे बाघ के

मुँह में

 

शिक्षा का परचम

लहराने की बजा

बन जाते हैं

खौफ और मातम

का माध्यम

 

लेकर लौटते हैं

वहशी जानवरों

के नाखूनों के

निशान अपने

जिस्म पर

 

अतिक्रमण हुआ हो

शायद जंगलों पर

इंसानी बस्तियों का,

 

तमाम कोशिशों

के बावजूद

कुछ अँतडियाँ

पचा ली जाती हैं

 

बाकी बचे बच्चे

जाते रहते हैं स्कूल

शिक्षा की बाहें थामे

निडरता और खौफ

के सम्मिश्रण के साथ।

 

-0-