खुशबू कुमारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खुशबू कुमारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 14 अक्टूबर 2018

84


[ डॉ. कुमुद बंसल , निदेशक हरियाणा साहित्य अकादमी के निर्देशन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों  को लेखन से जोड़ने का एक अभियान चलाया गया । आज हमने ‘नवांकुर’ स्तम्भ के अंतर्गत उनकी रचनाएँ नीलाम्बरा पर देने की शुरुआत की है . आशा है। अन्य रचनाकारों  को भी हमारा यह प्रयास पसंद आयेगा ।
डॉ.कविता भट्ट, हेमवती नन्दन बहुगुणा ,केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर , गढ़वाल (उत्तराखंड ) ]

खुशबू कुमारी की कविताएँ
( हरियाणा साहित्य अकादमी की लेखन -परिष्कार  कार्यशाला की प्रतिभागी छात्रा )
 1-प्यार का दर्द

मैंने पूछा उससे,
मैं तुम्हारी क्या हूँ ?
उसने कहा -तुम ज़मीं,
मैं आसमान हूँ।
मेल न होगा हमारा कभी,
तुम आने वाली सुबह,
मैं ढलती शाम हूँ।
प्यार उन लोगों के बीच होता है,
जिनमें कोई भेद नहीं,
तुम शीतल जल,
मैं आग का गोला,
ये कहने में मुझे खेद नहीं।
तुम प्यार की मूरत,
मैं नफरत की सूरत,
हमारे बीच कई हैं फासले।
फिर किसलिए हम साथ चलें ?
यह  उसका कहना है,
संग न हमें रहना है।
सब  कस्मे -वादे भूल जाओ तुम,
फिर से नई दुनिया बसाओ तुम।
कैसे उसको भूल जाऊँ मैं,
सब कुछ पीछे छोड़ जाऊँ मैं।
रिश्ता था जो प्यार का,
कैसे उसको तोड़ जाऊँ मैं।
अजीब-सी
कश्मकश में फँसी हूँ,
नहीं पता मुझे मैं कहाँ खड़ी हूँ।
रस्ता कोई दिखता नहीं है,
बिना दाम कुछ टिकता भी नहीं है।
प्यार का दर्द तो
सहना ही पड़ेगा,
हर किसी को प्यार
मिलता जो नहीं है।
-०-
2- दो सच जीवन के

सुख दुःख हैं दो सच जीवन के,
छायांकन : कमला निखुर्पा 
कठिन डगर को पार करो ।
जीत मिलेगी तुमको भी फिर,
तुम खुद का विस्तार करो ।।

जहाँ अँधेरा घेरे उदय को,
उजियारा बन नाम करो ।
लक्ष्य को पाने की खा़तिर,
कोशिश तुम हज़ार करो ।।1।।

चुनौतियों से नहीं डरो तुम,
पर्वत उच्च विशाल बनो ।
भय से काँप जाए शत्रु भी,
तुम ऐसी एक मिसाल बनो ।।2।।

भारत माँ के लाल हो तुम,
माँ का अपनी मान करो ।
इसकी सुरक्षा की ख़ातिर,
प्राण को अपने दान करो ।।3।।

मातृभूमि है जान तुम्हारी,
मातृभूमि से प्यार करो ।
संस्कार को नहीं भूलना ,
कोई बुरा न काम करो ।।4।।

दुःख जीवन में जब भी आए,
कदम न पीछे चार करो।
रण में लड़ते वीर की भाँति,
तुम भी दो-दो वार करो ।।5।।

सुख दुःख हैं दो सच जीवन के,
कठिन डगर को पार करो ।।
जीत मिलेगी तुमको भी फिर,
मन में यही विचार काम करो ।।
-०-पता- म न०- 10530,नज़दीक सुभाष पहलवान अखाड़ा, काबुल बाग, कुटानी रोड, पानीपत-132103
ई-मेल -Khushbookumari1312014@gmail.com