शनिवार, 3 दिसंबर 2022

407-गीत

 

आचार्य देवेन्द्र देव

 


कल्पित रंग-महल में
, तुमको, सजती देख, प्रिये!

गीत हमारे, खड़े-खड़े मुस्काते रहते हैं।।

 

अर्धगुलाबी देह चन्दनी, हरियल साड़ी में,

रस-गन्धित आकाशी बिजली जैसी लगती है।

सिन्दूरी रेखा के नीचे चमकीली बिंदिया,

क्या बताएँ,झिलमिल करती कैसी लगती है?

 थिरक-थिरककर अधर, इधर, दृग के संकेत, उधर,

मन-मिलिन्द को अपने पास बुलाते रहते हैं।।

 

जब तुम थीं, तब, दिन लगते थे हुरियारों जैसे,

इन्दुमती रातें लगती थीं ज्योति-नहायी-सी।

मेरे सौभाग्यों के सीमित अँगने में तुम थीं,

विधि के द्वारा रम्य रूप की नदी बहायी-सी।

 आज तुम्हारे भुज-बन्धन के मोही प्राण, सुमुखि!

अपने ही सपनों के तन सहलाते रहते हैं।।

 

इतना सब कुछ होने पर भी है सन्तोष यही,

दुनियादारी, मन से तुमको दूर न कर पाई।

सौगन्धों के अनुबन्धों से मिली शक्ति, हमको,

अपना जीवन खोने को मजबूर न कर पाई।

 कुछ आश्वासन होते हैं ,जो पागल प्राणों को,

घंटों, दिवसों, सालों तक बहलाते रहते हैं।।

 

प्रीति-रीति के प्रणत पखेरू हम उड़ते रहते,

कस्तूरी की गन्ध लपेटे अपनी पाँखों में।

अधमुण्डित बैरागी जैसे फिरते रहते हैं,

आँज-आँज सुधियों का काजल गीली आँखों में।

 कबिरा के ढाई आखर के मठ के योगी हम,

गाँव-गली क्या, दर-दर अलख जगाते रहते हैं।।

-0-

 

 


शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

406-फिर मिलेंगे (फेरी भेटुंला)

 डॉ. कविता भट्ट 'शैलपुत्री'

 

 

 

जब आप बैठते हो ट्रेन में


जाते हो दूर- किसी अपने से

ट्रेन की स्पीड के साथ

कदमताल करती धड़कनें

तेज़ होती जाती हैं-

स्टेशन के पीछे छूटते हुए

आपको लगता है जीवी

दम घुट जाएगा, साँसें रुक जाएँगी

आप दरवाज़े से बाहर झाँकते हुए

रोते हो बेतहाशा-

रुकता ही नहीं,

आँसुओं का सैलाब।

धीरे-धीरे ओझल हो जाता है-

आपका वह अपना- हाथ हिलाते हुए;

आप बर्थ पर ढेर हो जाते हो

फिर काँपते हाथों से

मोबाइल निकालकर-

कॉल लगाते हो;

उधर से आवाज आती है-

'रोओ मत, अपना ध्यान रखना

तुम्हें पता है ना, तुम्हारा रोना

दुनिया में सबसे बुरा लगता है,

आँसू पोंछो, मुस्कराओ,

जल्दी ही फिर मिलेंगे।'

फिर आप सिसकते हुए

धीरे-धीरे चुप हो जाते हो

इस उम्मीद में कि फिर मिलेंगे ही।

काश! दुनिया के स्टेशन पर खड़े होकर

जीवन की आखिरी ट्रेन में बैठे

किसी अपने को कोई अपना

ये दिलासा दे पाता-

रोओ मत, जल्दी ही फिर मिलेंगे!

-0-

 

फिर मिलेंगे (फेरी भेटुंला)

 मूल :डॉ.कविता भट्ट 'शैलपुत्री'

 नेपाली अनुवाद

 महेश चंद्र बराल ‘ओम श्री’

 

 

जब तिमी बस्छौ ट्रेन मा


जान्छौ टाढ़ा कुनै आफ्नो सित

ट्रेन को गति संगै

कदमताल गर्दै ढुकढुकी

बढदै जाने छ

स्टेशनहरु पछाड़ी छुटदै जादा

तिमीलाई लाग्ने छ

घांटी सुके झै , सांस रूके झै

तिमी ढोका बाट हेर्दै

रुन्छौ बेस्सरी

रुक्दैन आंसुको सैलाव

अलिअली गरि ओझेल हुन्छन

तिमी बर्थमा खसे झै हुन्छौ

फेरी थर्थराए का हातले

मोबाइल निकालेर

कॉल लगाऊछौ

उता बाट आवाज आऊछ!

न रुनु है, आफ्नो ध्यान राख्नु

तिमीलाई थाह नै छ नी, तिम्रो रुनु

संसारमा सबैलाई न राम्रो लाग्छ आंसु पोछ्नुस , मुस्कुराउनुस

छिटो  फेरी भेटुंला।

फेरी तिमी सिसकदै

अलि अली गरी चुप हुन्छौ

यो आशा मा कि फेरी भेट हुने नै छ।

काश!संसारको स्टेशन मा उभिएर

जीवन को अंतिम ट्रेनमा बस्दा

कुनै आफ्नोलाई कुनै आफ्नो

यो भरोसा दिन सक्थ्यो

न रुनु, छिटो फेरी भेटुला।

-0-

मंगलवार, 29 नवंबर 2022

405

 डॉ. कविता भट्ट 'शैलपुत्री'

(नीलाम्बरा का आरम्भ 26 नवम्बर 2017 को हुआ था।  अपने पाँच वर्ष पूरे करने के बाद इस अन्तर्जाल ने 27 नवम्बर से छठे वर्ष में प्रवेश किया। 27 को ही इस सम्मान की घोषणा हुई। अंक6 और 4 का बहुत महत्त्व है। 6 अप्रैल जन्म होने के कारण। पुरस्कार की सूची में 4 का क्रम।  )

  


























(पुरस्कृत पुस्तक)

शनिवार, 19 नवंबर 2022

402

 डॉ. कविता भट्ट 'शैलपुत्री'


































फिर  मिलेंगे [पूरी कविता]


जब आप बैठते हो ट्रेन में
जाते हो दूर- किसी अपने से
ट्रेन की स्पीड के साथ
कदमताल करती धड़कनें
तेज़ होती जाती हैं-
स्टेशन के पीछे छूटते हुए
आपको लगता है
दम घुट जाएगा
, साँसें रुक जाएँगी
आप दरवाज़े से बाहर झाँकते हुए
रोते हो बेतहाशा-
रुकता ही नहीं
,
आँसुओं का सैलाब।
धीरे-धीरे ओझल हो जाता है-
आपका वह अपना- हाथ हिलाते हुए
;
आप बर्थ पर ढेर हो जाते हो
फिर काँपते हाथों से
मोबाइल निकालकर-
कॉल लगाते हो
;
उधर से आवाज आती है-
'रोओ मत, अपना ध्यान रखना
तुम्हें पता है ना
, तुम्हारा रोना
दुनिया में सबसे बुरा लगता है
,
आँसू पोंछो
, मुस्कराओ,
जल्दी ही फिर मिलेंगे।
'
फिर आप सिसकते हुए
धीरे-धीरे चुप हो जाते हो
इस उम्मीद में कि फिर मिलेंगे ही।
काश! दुनिया के स्टेशन पर खड़े होकर
जीवन की आखिरी ट्रेन में बैठे
किसी अपने को कोई अपना
ये दिलासा दे पाता-
रोओ मत
, जल्दी ही फिर मिलेंगे!

 


गुरुवार, 17 नवंबर 2022

401

 डॉ. कविता भट्ट 'शैलपुत्री'

(जीवन का उजियारा पुस्तक में हिन्दी’पुस्तक’ विषय  पर भारत के 38 कवियों की 39 चुनी हुई कविताएँ, हरमन हेस जर्मन कवि की अनूदित कविता सहित 40 कविताएँ हैं। इनमें राम नरेश त्रिपाठी, रघुवीर सहाय, कुँवर नारायण, गुलज़ार, सफ़दर हाशमी जैसे लब्धप्रतिष्ठ कवियों के बीच मेरी भी एक कविता है। इसे टैगोर विश्वविद्यालय  भोपाल ने प्रस्तुत किया है। चयन एवं सम्पादन विनय उपाध्याय जी का है।)