सोमवार, 14 नवंबर 2022

400

 प्रिय दीदी के लिए

रश्मि विभा त्रिपाठी


1

लगे न टोना!

लगा दूँ दुआओं का

आओ! दिठौना।

2

तुम्हारी आँखें!

मेरी साँसों का स्रोत

जीवन- ज्योत!!

3

जग अभागा!

सुनो! बाँधो दुआ का

ये काला धागा!!

4

मन मचला!

प्रणय में प्रिया की

मैं ले लूँ बला।

5

मिलीं जो आँखें 

मुझे आकाश मिला

फैलाऊँ पाँखें।

-0-
























9 टिप्‍पणियां:

  1. मन को मंत्रमुग्ध कर गए सभी हाइकु और हाइगा। प्रिय बेटी रश्मि की रचनाधर्मिता को आशीर्वाद!!💐💐💐

    जवाब देंहटाएं