सोमवार, 25 मार्च 2019

अच्छा है


किसी का ख्याल अच्छा है
किसी का  हाल अच्छा है I

कभी तो  इश्क  में डूबो
किसे मलाल अच्छा है I

कभी जवाब अच्छा है
कभी सवाल अच्छा है I

करिश्मा -  ए- खुदा देखो
पाया जमाल अच्छा है I

ये  हैं रंग मौसम  के
डालों पे माल अच्छा है I

भूख नाचती है  रस्सी  पे
कहें  कमाल  अच्छा  है I

मौहल्ले में नींद हराम है
शादी में धमाल अच्छा है I

@   बाबूराम प्रधान
       नवयुग कॉलोनी दिल्ली रोड 
       बड़ौत (बागपत) उ.प्र. 250611


13 टिप्‍पणियां:

  1. बेशक,प्रयत्न अच्छा है ।बधाई ।

    जवाब देंहटाएं
  2. धन्यवाद डॉ सुरेंद्र वर्मा जी आपकी टिप्पणी मेरे लिए एक सोपान का काम करेगी पुनः धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुंदर रचना। नमन आपको।

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर रचना। नमन आपको।

    जवाब देंहटाएं